डीसीएम व ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर से मार्ग हुआ अवरूद्ध
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अनिल कुमार
फतेहपुर बाराबंकी। रविवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर रामनगर रोड स्थित धौंसर चौराहे पर सीतापुर से आलू लेकर जा रही डीसीएम व सामने से आ रही ट्रक की आमने सामने से भिडंत हो गई।टक्कर से दोनों गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीएम यूपी 43 टी 6970 व सामने से बालू लदी आ रही ट्रक संख्या यूपी 41 एटी 7086 ओवरटेक करने के चक्कर में आमने-सामने से दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।गनीमत रही की किसी को कोई चोटें नहीं आई।दुर्घटना के चलते घंटो आवागमन बाधित रहा।घटना के बाद दोनो गाड़ियो के ड्राइवर मौके से तुरन्त भाग खड़े हुए।वही स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने क्रेन के माध्यम से दोनो गाड़ियो को सड़क से किनारे करवा कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया।डीसीएम में लदी आलू की बोरियां एक्सीडेंट मे फट गई जिससे आलू सड़क पर बिखर गया जिसमे आलू व्यापारी के नुकसान होने की भारी आशंका जताई जा रही है।कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर हुई है गाड़ियों को किनारे कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है और मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।वही घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
