अज्ञात वाहन की चपेट मे आये वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मृत्यु
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। बाराबंकी-गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर अत्यधिक वाहनो की रफ्तार लोगो के लिए काल साबित हो रहे है।हाइवे पर सावधानी हटी कि दुर्घटना घटी की कहावत सच साबित हो रही है। बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट मे आये एक वृद्ध की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।बताते चले कि राजधानी लखनऊ से गोंडा बहराइच, श्रावस्ती,बलरामपुर सहित पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अत्यधिक वाहनो का आवगमन रहता है।जरा सी लापरवाही जान पर आ जाती है।जिससे हर रोज कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है।जिसमे लोगो की जाने चली जाती है बुधवार की देर शाम नयागाँव निवासी 65 वर्षीय नारायन पुत्र बेचु लाल सड़क पार कर रहे थे कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।परिजनो ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।