जिलाधिकारी ने महादेवा मे विश्व कल्याण द्वारा पर फीता काटकर किया अगहनी मेले का उद्घाटन
महादेवा मे पूजन अर्चन एवं जलाभिषेक कर की मानव समाज के कल्याण की कामना
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिव धाम में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोचार के बीच विश्व कल्याण द्वारा पर फीता काटकर अगहनी मेले का उद्घाटन किया।डीएम सतेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने ततपश्चात भूत भावन भोलेनाथ के मंदिर में दल के साथ पहुंचकर पूजन अर्चन एवं जलाभिषेक कर मानव समाज के कल्याण की कामना की।उन्होने संयुक्त रुप से सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर सात दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग श्रीगणेश किया।जिलाधिकारी ने पंडाल मे उपस्थित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियो,गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहाकि लोधेश्वर धाम जिले का गौरव है हम सब का दायित्व है कि धाम के विकास में सहयोग करें।प्रदेश सरकार महादेव के धाम को काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर कारिडोर के रुप मे भव्य और दिव्य बनाये जाने की ओर अग्रसर है।जिलाधिकारी ने स्मारिका का विमोचन कर विभिन्न विभागो की ओर से लगाये गये पंडालो का अवलोकन किया।रामनगर पीजी कॉलेज व कांति महाविद्यालय की छात्राओ ने रंगोली लोगों में आकर्षण का केन्द्र रही।महादेवा महोत्सव इस बार शिवोहम की थीम पर हो रहा है।गर्भगृह को रंग-बिरंगी लाइटो से सजाया गया है।हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज समूचा मंदिर परिसर गूंज रहा था।इस मौके पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी,शिव करन सिंह,ब्लाॅक प्रमुख संजय तिवारी,चेयरमैन राम शरण पाठक, सीओ सौरभ श्रीवास्तव, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, कोतवाल अजय त्रिपाठी, ईओ अशोक कुमार खरवार, सीओ सौरभ श्रीवास्तव, बीडीओ जितेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार, पीजी कॉलेज से प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, अ.प्रो.डॉ संजय तिवारी, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी, महामंत्री सुरेश त्रिपाठी, पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, पवन ओझा, छेदी सिंह, कवि मनोज मिश्रा, समाजसेवी शीतला बख्श सिंह सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी और क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे।
गणेश वंदना गणपति गजानन विनायक से हुई रंगारंग महोत्सव की शुरुआत

रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा के सांस्कृतिक पंडाल में रंगारंग महोत्सव की शुरुआत सुगम संगीत प्रभात के निदेशक प्रताप नारायण दीक्षित की टीम के बीस कलाकारो की ओर से गणेश वंदना गणपति गजानन विनायक से हुई।इसके बाद प्रशांत बाल विद्या मंदिर की छात्रों ने मां सरस्वती की मनमोहक वंदना प्रस्तुत कर सात दिवसीय रंगारंग महोत्सव का आगाज कर दिया।जिलाधिकारी के निर्देशन में एसडीएम पवन कुमार और तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह के प्रयास प्रभावी रूप से अगहनी मेले के पुन: विकास मे असर कारक दिखाई पड़ रहे थे।जिसकी चर्चा आम जनमानस में चर्चा का विषय थी।महादेवा के संस्कृतिख पंडाल की पहली शाम प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाती मिश्रा के नाम रही।
