प्राथमिक विद्यालय लोधपुरवा मे विद्यालय समिति गठन के लिए खुली बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोधपुरवा मे खंड शिक्षा अधिकारी सजंय कुमार व खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव के निर्देश पर विद्यालय समिति गठन के लिए खुली बैठक विद्यालय परिसर आयोजित की गई।बैठक मे छात्र-छात्राओ के अभिभावक एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।विकासखंड सिरौली गौसपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोधपुरवा मे गुरुवार को एक खुली बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे जिसमे शासनादेश को पढ़कर सुनाया गया।उसके बाद विद्यालय समिति का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष राम मनोरथ गौतम,उपाध्यक्ष रीता यादव,सचिव मोहम्मद आरिफ व अन्य सदस्य नामित किया गए।नई विद्यालय समिति दिसंबर माह से काम करना शुरू करेगी।यह समिति विकास शिक्षा की गुणवत्ता आदि की देखरेख करेगी।इस संबंध मे प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि विद्यालय समिति का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि विद्यालय विकास मे अभिभावको की सक्रिय भागीदारी रहे और समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। प्रारंभिक शिक्षा के सार्वजनिक लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रबंध समिति की अहम भूमिका होती है।क्योंकि जब तक अभिभावक और समाज की सजक नहीं होता तब तक किसी भी योजना को लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।इस बैठक में विद्यालय समिति के गठन के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।