अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। खेत की रखवाली कर घर लौट रहे बाइक सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।दुर्घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया वहां से जिला अस्पताल फिर केजीएमयू भेज दिया गया वहां गुरुवार भोर अधेड़ ने दम तोड़ दिया।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के नन्दा पुरवा गांव निवासी अम्बिका प्रसाद वर्मा (48) बुधवार देर शाम झंझरा चौराहा स्थित छेदा मार्ग पर फसल की रखवाली करने गया थे वहाँ से रात करीब नौ बजे बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।दुर्घटना में अम्बिका गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुचे परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया।वहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।वहां से केजीएमयू ट्रामा भेजा गया।जहां गुरुवार भोर अम्बिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।