रामनगर बाराबंकी। किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल रहेगा।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा खाद,बीज, बिजली,पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।यह बात रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कृषि कल्याण केंद्र रामनगर पर आयोजित कार्यक्रम मे किसानो को निःशुल्क बीज वितरित करते हुए कही।मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने आगे कहाकि किसानो को आज सम्मान निधि के साथ-साथ फसल का उचित मूल्य देने का काम भाजपा सरकार ने किया है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था उसे योगी और मोदी ने साकार करने का काम किया।विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत रामनगर के अध्यक्ष रामशरण पाठक ने बोलते हुए कहाकि किसानो को तकनीकी ज्ञान के बारे मे जानकारी होना आवश्यक है। इससे किसान कम लागत में अच्छी फसल पैदा कर सकते हैं।चेयरमैन श्री पाठक ने आगे कहाकि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है।नि:शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम के मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, अपर जिला कृषि अधिकारी दीक्षा मिश्रा,सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ दलबीर सिंह,जिला सलाहकार कैलाश नाथ पांडे, सहाय विकास अधिकारी कृषि रक्षा विजय वर्मा, राजकीय बीज भंडार के प्रभारी प्रदीप वर्मा ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर तकनीकी प्रबंधक रजत वर्मा, हरि किशोर, कुलदीप, मनोज मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी एवं चेयरमैन रामशरण पाठक ने दीप प्रज्वलित करके किया।
