भाकियू जिलाध्यक्ष ने अंश निर्धारण मे गड़बड़ी को लेकर उठाये सवाल
लेखपालो को बताया जिम्मेदार,एसडीएम से की शिकायत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जिले मे अंश निर्धारण मे गड़बड़ी को लेकर भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा ने सवाल उठाये.साथ ही साथ उपजिलाधिकारी से मामले को लेकर शिकायत भी किया था।जिसको लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया की एसडीएम ने सही कार्य कराने का आश्वासन दिया है।बता दे रियल टाइम खतौनी ने किसानों की उलझन बढ़ा दी है।इसमे उनके अंश निर्धारण में गड़बड़ी हो रही है।किसी का रकबा छूट रहा है तो किसी के नाम के साथ हिस्सेदारी ही नही दर्ज की जा गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया की हर गाँव के करीब 20-25 किसानो के खातो मे गड़बड़ी हुई है।वही किसानो को खतौनी मे गड़बड़ी की जानकारी होते ही काश्तकार अपने प्रपत्रों के साथ तहसीलो का चक्कर काट रहे है।नई खतौनी के बैनामेदार और संकट में पड़ सकते है।उनके विस्वा और धुर वाले छोटे रकबे खतौनी में प्रदर्शित नहीं हो पा रहे है।जिसको लेकर जिलाध्यक्ष ने किसानो के साथ बैठक किया और उपजिलाधिकारी को मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा।जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने किसानों को अस्वस्थ किया कि किसानों को कही भटकने कि जरूरत नहीं है।लेखपाल खुद गाँवो मे जाकर समस्या का निराकरण करेंगे।