ब्लॉक स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में सुन्दर लाल इंटर कालेज औरेला की छात्राओं ने लहराया परचम
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा परिषद अधीन संचलित जनपद बाराबंकी में ब्लॉक स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य अनंत कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया।जिसमे विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने उत्सुकता से प्रतिभाग किया वाद विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक “महीयसी महादेवी वर्मा” था।प्रतियोगिता में अपनी भाषा शैली पर पकड़ रखने वाले लगातार सुर्खियों में रहने वाली श्री सुन्दर लाल इंटर कालेज के छात्राएं लगातार शिक्षा जगत में लगातार सुर्खियों में रहने वाली वाद विवाद प्रतियोगिता में महादेवी वर्मा के में बोलने वाली होनहार छात्रा तानिया सिंह वहीं महान कवियत्री के विपक्ष में संवाद करने वाली मेधावी छात्रा आरजू जायसवाल ने अपना पक्ष रख कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं इस प्रतियोगिता में जनता इण्टर कॉलेज बदोसराय के मेधावी छात्र अनुभव द्विवेदी ने पक्ष व धनंजय पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार बच्चों को जिला स्तर पर सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाचार्य अनंत कुमार यादव,वरिष्ठ शिक्षक परवीन कुमार यादव, आदेश कुमार, कार्यालय प्रमुख सुनील कुमार जनता इण्टर कालेज के विज्ञान शिक्षक आशुतोष यादव, आदर्श इंटर कालेज के वरिष्ठ फूलचन्द्र,श्री सुन्दर लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र नाथ द्विवेदी,मोहन लाल वर्मा इण्टर कालेज के प्रवक्ता शिवकुमार व बीपी वर्मा इण्टर कॉलेज सहित सभी विद्यालय के उपस्थित प्रधानाचार्य व शिक्षको ने मेधावी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कमाना की।
