पंचायत सचिव के नेतृत्व मे चौपाल बैठक का किया गया आयोजन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत किठूरी व ठेकवा माफी के पंचायत भवन मे गांव की समस्या गांव मे समाधान अभियान के तहत पंचायत सचिव के नेतृत्व में चौपाल बैठक आयोजित की गई।इस मौजूद चौपाल में सैकड़ो ग्रामीण नाली,रास्ता,साफ सफाई सहित अन्य समस्याओ को बताया।शुक्रवार को किठूरी पंचायत भवन में ग्राम प्रधान अमरेश कुमार व ठेकवा माफी मे प्रधान बड़की की अध्यक्षता आयोजित चौपाल मे गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।जिसमे ग्राम पंचायत में नाली साफ सफाई सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया गया।जिस पर सचिव के द्वारा सभी को आश्वासन दिया गया कि गांव में साफ सफाई के साथ ही जो अन्य समस्याएं हैं उनका निस्तारण एक सप्ताह में किया जाएगा।इस अवसर पर सचिव सुरेश यादव,सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।