मानसिक बीमारी से परेशान महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। काफी दिनो से मानसिक बीमारी से परेशान एक 32 वर्षीय महिला ने रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहाबपुर मे शुक्रवार की दोपहर जब सभी लोग जुम्मे की नमाज पढ़ने गये थे तभी मो आदिल की 32 वर्षीय पत्नी जेबा खातून ने अपने घर के कमरे मे रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का काफी समय से मानसिक संतुलन ठीक नही था जिसका इलाज लखनऊ मे चल रहा था।मृतका के पिता हाजी मोहम्मद इसरार पुत्र मो सफी निवासी बड़ी चौक थाना व कस्बा सफदरगंज की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।