क्षेत्र के 172 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छः माह पूरे करने वाले बच्चो का कराया गया अन्नप्राशन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र मीरापुर,कटका,लोधपुरवा मदारपुर शहरी सहित 172 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छः माह पूरे करने वाले बच्चो का अन्नप्राशन कराया गया।साथ ही बच्चो की माता को स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार उपयोग करने की जानकारी दी गई।बाल कुपोषण को दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है।शुक्रवार को सीडीपीओ अर्चना वर्मा,सुपर वाइजर अर्चना सिंह, व रागनी ने धुसेडिया,बदोसराय सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सीडीपीओ ने बताया कि बाल कुपोषण को कम करने में अनुपूरक आहार की अहम भूमिका होती है। छह माह तक बच्चों का वजन लगभग दो गुना बढ़ जाता एवं एक वर्ष पूरा होने तक वजन लगभग तीन गुना एवं लंबाई जन्म से लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाती है। जीवन के दो वर्षों में तंत्रिका प्रणाली एवं मस्तिष्क विकास के साथ सभी अंगों में संरचनात्मक एवं कार्यात्मक डष्टिकोण से बहुत तेजी से विकास होता है।इसके लिए अतिरिक्त पोषक आहार की जरूरत होती है। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह छह माह के बच्चो का अन्नप्राशन कराया जाता है।यह कार्यक्रम माह में एक बार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया जाता है।