मुखबिर की सूचना पर 11 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। मुखबिर की सूचना पर जैदपुर पुलिस ने 11 किलो 582 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार अहमदपुर चौकी इंचार्ज शोम्य कुमार जायसवाल ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे अहमदपुर टोल प्लाजा पर बस बीआर 28 पी 3621 को रोककर बस में बैठे लोगो की तलाशी के दौरान नीली जींस पहने तौफीक़ रजा पुत्र जमाल निवासी रकसिया थाना सीतामणी बिहार के पास से एक बैग बरामद किया गया।जिसमे 13 पैकेटो मे 11 किलो 582 ग्राम चरस बरामद कर दिल्ली से गोरखपुर का टिकट लिये अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
