मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। पंचायत भवन सिरौलीगौपुर में मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान अन्तर्गत बदोसराय पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं किशोरियो को जागरूक किया। गुरुवार को बदोसराय थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु शर्मा ने कार्यक्रम मे उपस्थित किशोरियो एव युवतियो से रूबरू होते हुए कहाकि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं,उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी तथा अपने साथ गलत होने पर चुप ना रहे क्योंकि एक बार की चुप्पी आगे जाकर बड़ा रूप ले लेती है।एसएसआई ने किशोरियो को साइबर क्राइम से बचने के भी उपाय बताएं।महिला पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम मे मौजूद किशोरियो को जागरूक करते महिला हेल्पलाइन नम्बरों को बताया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान मैकू लाल, प्रह्लाद कुमार विमल सहित तमाम महिलाएं व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
