पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामद किये अवैध पटाखे
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। काफी समय से पटाखे का अवैध कारोबार करने वाले एक कारोबारी के घर में सीओ सदर सहित जैदपुर पुलिस ने छापेमारी कर भारी तादात में पटाखा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के गांव डेहुआ का है जहां गुरुवार को सुबह सुबह सीओ सदर हर्षित चौहान व थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह सहित भारी संख्या पुलिस ने वीरेन्द्र कुमार के घर में छापेमारी कर भारी तादात में अवैध रूप से रखे पटाखों को बराबर कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की है।वहीं सूत्रों ने बताया कि पुलिस के गांव में आने की सूचना मिलते ही अन्य तमाम पटाखा कारोबारी ने अपने मकान में ताला लगाकर फरार होने में सफल हो गये।जबकि बंगला बाजार व आसपास दीपावली के मौके पर बिना लाइसेंस के अवैध दर्जनों दुकानें हर वर्ष लगती है और कार्यवाही न होने से अपने घरो मे पहले से लाखों रुपए के पटाखे खरीद कर भंडारण होता है।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पटाखा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
