सर्पदंश का शिकार हुई महिला,गम्भीर दशा में अस्पताल में भर्ती
सांप को डिब्बे मे बन्द कर अस्पताल लेकर पहुंचा पति
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र में एक महिला को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया।घटना की जानकारी होने पर महिला के पति संतोष कुमार ने न केवल अपनी पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया बल्कि सांप को भी एक डिब्बे में बंद करके साथ ले गए।गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर यह अनोखी घटना हुई जिससे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया।बदोसराय निवासी सन्तोष कुमार की पत्नी अनारकला धान की कटाई कर रही थी जब अचानक सांप ने उसे काट लिया तो अनारकला ने अपने पति को सूचना दी।संतोष कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सांप को पड़कर उसे डिब्बे में बंद कर लिया और पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल मे डॉक्टरो ने अनारकला का उपचार शुरू किया और सांप को देखकर आश्चर्यचकित रह गए।मरीजो और तीमारदारो की भीड़ सांप को देखने के लिए एकत्रित हो गई।डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गम्भीर है और उसका इलाज जारी है।
