सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। एसडीएम प्रीति सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के देसी व विदेशी शराब व बियर की आधा दर्जन से अधिक दुकानो पर औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह ने शिवानी सिंह चौहान आबकारी निरीक्षक व अन्य स्टाफ के साथ देसी शराब दुकान घुसेड़िया, मोहद्दीनपुर व परसा तिराहा,अंग्रेजी शराब दुकान घुसेड़िया, औरेला और बीयर दुकान औरेला व घुसेड़िया दूकानों की जांच की गईं।एसडीएम ने दुकानो पर स्टॉक रजिस्टर बिक्री रजिस्टर आदि का भी मिलान किया।सभी दुकाने आबकारी नियमो के अनुरूप संचालित होते पाई गईं।एसडीएम प्रीति सिंह ने सभी दुकानों को नियमानुसार संचालित किए जाने के साथ ही दुकानों के आसपास सफ़ाई रखने व तय समय व मूल्य के अनुसार ही दुकानों पर शराब बिक्री करने के निर्देश दिए। किसी भी तरह के लापरवाही बढ़ाने पर कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम के साथ सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र की शराब वियर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
