बिजली चोरी में पकड़े गए पांच लोग,26 बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन
कैम्प मे की गई 4 लाख 50 हजार रुपये की बकाया वसूली
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विद्युत विभाग ने मरकामऊ मे मॉर्निंग रेड अभियान चलाया,जहां पांच घरो पर विद्युत चोरी पकड़ी तथा दो बड़े बकायेदार उपभोक्ता कनेक्शन कटे होने के बावजूद जोड़कर चला रहे थे।विद्युत विभाग ने इन सातो लोगो पर मुकदमा दर्ज करवाया गया।बदोसराय व मरकामऊ में कुल 26 बड़े बकायेदारो के कनेक्शन काटे तथा बदोसराय कैम्प मे 4 लाख 50 हजार रुपये की बकाया वसूली की गई।वही 23 शिकायतो का निस्तारण किया गया।सोमवार को कस्बा बदोसराय के पंचायत भवन में विद्युत विभाग के द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया।कैम्प में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार यादव एसडीओ अभिषेक मल्ल अवर अभियंता राज मौर्य सहित विद्युत विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।कैंप मे विद्युत बकाया बिल जमा किया गया कैम्प मे खासकर विद्युत उपभोक्ताओ की शिकायत सुनने के लिए विद्युत अधिशासी अभियंता पहुचे और उपभोक्ताओ की शिकायत सुनकर शिकायतो का निस्तारण भी किया।इस मौके इस मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ अभिषेक मल्ल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी कैंप में मौजूद है।विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार यादव ने बताया कि बदोसराय मे मेगा कैंप लगाया गया। जिसमे दो दर्जन से अधिक शिकायत आयी उन शिकायतो का निस्तारण किया गया तथा विद्युत विभाग की टीम के द्वारा कस्बे के अंदर जांच चेकिंग भी की गई।उपभोक्ताओ से अपना बकाया बिल जमा करने के लिए कहा गया यह कार्य लगातार क्षेत्र मे जारी रहेगा।
