विशाल अजगर देख मचा हड़कंप,वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम सफीपुर मुन्नू पुरवा गांव के पास मे एक जंगल मे एक विशाल अजगर सांप देखा गया। अजगर निकलने की सूचना पर दहशत का माहौल बन गया।सोमवार को जब कुछ किसान अपने खेतों में धान काटने के लिए खेत जा रहे थे तो जंगल मे अचानक उन्हे खेत में एक बड़ा अजगर सांप दिखाई दिया।ग्रामीणो ने तुरंत इस घटना की सूचना डायल 112 व वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही तुषार कुमार के नेतृव में वन विभाग टीम मौके पर पहुच कर अजगर को घटो कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर ले गई।इस दौरान ग्रामीणो की भीड़ जमा हो गई अजगर को देखने और उसकी तस्वीरें खींचने लगी।कई ग्रामीणो ने बताया कि वह अजगर को देखकर बेहद डरे हुए थे,क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी इतना बड़ा सांप नहीं देखा था।इस सम्बद्ध में वन विभाग के दरोगा तुषार कुमार ने बताया कि अजगर निकलने की सूचना मिली थी।अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया है।
