वरिष्ठ पत्रकार के दामाद जफर की मौत पर शोक की लहर, हजारो लोगो की मौजूदगी मे किया गया सुपुर्द खाक
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार वसीम खान के दामाद को नम आंखों से रविवार को भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।जानकारी के अनुसार शनिवार को बाराबंकी से वापस आते समय बरैया चोराहा के पास विक्रम के पलटने से कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार वसीम खान के दामाद जफर पुत्र अरमान की मौत हो जाने से कस्बे सहित आस पास क्षेत्र के लोगों में ग़म का माहौल बन गया था। वहीं 27 साला जवान की अचानक मौत हो जाना जैसे परिवार पर पहाड़ टूट जाने से कम नहीं है। ऐसे मौके पर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। जिसे आज आखरी नमाज के साथ कस्बे के कदीमी कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया।मिट्टी मे पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद,पूर्व चेयरमैन जियाउर्रहमान, समाजसेवी मोहम्मद सालिम,कलीम अंसारी, हुसैन अली, परवेज खान, तैयब खान, पत्रकार सतेन्द्र वर्मा, संदीप तिवारी, पदुम हंसराज, कैफी, इस्लामुद्दीन, शहाबुद्दीन सिद्दीकी, अमित, सोनू वर्मा, मेवालाल, शफीक खान, हाजी गुड्डू, मदनी खान, वसीम, निसार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
