मूर्ति विसर्जन घाटों का तहसीलदार ने पुलिस प्रशासन के साथ किया निरीक्षण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन घाटों की स्थिति का अवलोकन करने के लिए तहसीलदार ने राजस्व,विकास,पुलिस,आदि विभागो के साथ निरीक्षण किया।घाटों पर बैरिकेडिंग,साफ सफाई,उजाला आदि लेकर निर्देश दिये।शुक्रवार को उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह के निर्देश पर सिरौलीगौसपुर के तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने कर्मचारियों के साथ कल्याणी नदी घाट,सरयू नदी सरदहाघाट,सरयू सनवाघाट, श्यामनगर जलाशय,कल्याणी नदी ज्वालामुखी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होने प्रशासन के द्वारा की गई तैयारी के बारे मे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि घाटों पर अच्छी तरीके से रैंप बना दिया जाए जिससे मूर्ति विसर्जन के समय किसी प्रकार की समस्या ना हो। घाटों पर उजाला प्राप्त मात्रा में किया जाए घाटों पर साफ सफाई रहनी चाहिए तथा घाट पर नदी के किनारे बल्लिया लगाकर बैरिकेडिंग की जाए जिससे मूर्ति विसर्जन के समय श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं।इस संबंध में तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने बताया कि एसडीम के निर्देश पर ब्लॉक सिरौली गौसपुर क्षेत्र में पड़ने वाले मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया गया है।यहां पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है जो कमी रह गई है उनको पूरी करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।
