प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत शराब दुकानों की हुई चेकिंग
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी व पुलिस विभाग की टीम ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। थाना बदोसरांय क्षेत्र के मरकामऊ व पंजरौली की देशी विदेशी शराब व वियर की दुकानों पर चेकिंग की गयी।शुक्रवार को आबकारी इन्स्पेक्टर शिवानी सिंह चौहान आबकारी विभाग की टीम एंव थानाध्यक्ष बदोसरांय सन्तोष कुमार पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ मरकामऊ,की देशी विदेशी बीयर की दुकानों तथा दरिगापुर में देशी शराब,पंजरौली की विदेशी एंव देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक शिवानी सिंह चौहान ने बताया है कि चेकिंग में दुकानों के स्टाक सेल्स रजिस्टर आदि की जांच की गयी । दुकानें नियमानुसार संचालित पायी गयीं है। समय से दुकान खोलने व बंद करने के साथ ही दुकान के आसपास साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
