क्षेत्र के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर कराया गया कन्या पूजन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य पर मिशन शक्ति को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश दुबे के निर्देश पर क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रो पर कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया।जिसमें बच्चो को खीर पूड़ी, दही जलेबी खिलाकर उपहार दिया गया।शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत नवमी को किंतूर स्थित कुंतेश्वर धाम मन्दिर परिसर में परसा,रसूलपुर,किंतूर के आंगनबाड़ी केंद्रों की 51 कन्याओं को दही,जलेबी, केला का भोज करवाकर दान के साथ ही पेंसिल,रुमाल,जमेट्री आदि उपहार प्रभारी सीडीपीओ अर्चना वर्मा के द्वारा दिया गया।इस मौके पर सुपर वाइजर रागनी, परसा आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा देवी,किंतूर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा यादव,किंतूर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सावित्री, किंतूर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बृजेश कुमारी,रसूलपुर आंगनबाड़ी कार्यकत्री रूमन मौर्या आदि उपस्थित रहे।प्रभारी सीडीपीओ अर्चना वर्मा ने औलिया लालपुर आंगनवाडी केन्द्र पर पहुंच कर कन्या पूजन कर बच्चों को नवरात्रि के महत्व के बारे में बारे जानकारी दी गई।देवी के रूप में बच्चियों की पूजा अर्चना की गई। पूजन अर्चन कर उन्हें धर्म के परम्परा के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान तरह तरह के व्यंजन का बच्चों ने स्वाद लिया।
