सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पूर्व विधायक ने बूथ पर चौपाल लगाई।सोमवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेषपुर टूटरू के बूथ पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार गरीबों के लिए कार्य कर रही है।सरकार के कार्यो से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे है।भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे है।पूर्व विधायक शरद अवस्थी दोपहर 2 बजे शेषपुर टूटरू गांव पहुंचे और उन्होंने एक दर्जन से अधिक लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ से ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए कहा ।उन्होने कहाकि आप पदाधिकारीगण प्रत्येक बूथ पर जाएं और बूथ अध्यक्ष के साथ मिलकर गांव के लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों व सरकार के कार्य बताएं।जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले और पार्टी का कार्य करे।कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय,अमित भैया राम जी,नीरज वर्मा,प्रहलाद कुमार विमल,ग्राम प्रधान संजय सिंह,स्वतंत्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
