ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का किया गया गठन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक ब्लाक सभागार मे जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शकील अहमद को संगठन का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष प्रकट कर उपस्थित साथियो ने माल्यार्पण किया। बैठक में पूर्व से निष्क्रिय पड़ी ब्लाक कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमे अजय कुमार को ब्लाक अध्यक्ष व प्रेमलता मौर्या को महामंत्री मनोनीत किया गया।साथ ही मुकेश चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,योगेंद्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष,राजकुमार को ब्लाक संगठन प्रभारी एवं रामविलास को ब्लाक कोषाध्यक्ष नामित किया गया।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित ग्राम रोजगार सेवकों ने नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दी।इस संबंध में रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉक सिरौलीगौसपुर में काफी दिनो से ब्लॉक की कार्य कारिणी निष्क्रिय हो गई थी जिससे संगठन के कार्य नहीं हो पा रहे थे।आज ब्लॉक सभागार मे सभी रोजगार सेवकों के साथ बैठक की गई।जिसमे नई कार्यकारिणी गठन करने का फैसला लिया गया।नई कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव को बनाया गया।वही अन्य पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।बैठक में जितेंद्र वर्मा,दिलीप,पंकज, अशोक वर्मा, रमाकांत, लवलेश, राजेंद्र, ज्योती,रेखा मौर्या,सविता देवी, बीरबल व शिवकुमार सहित दर्जनो रोजगार सेवक उपस्थित रहे।