शारदीय नवरात्र पर निकाली भोले बाबा की भव्य बारात यात्रा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में दौलतपुर में भोले बाबा की भव्य बारात यात्रा निकाली गई।जिसमे सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव मे शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में भोले बाबा की भव्य बारात यात्रा गांव के श्रद्धालुओं के द्वारा निकाली गई।जिसमें गाजे बाजे के साथ गांव के बच्चे बूढ़े और जवान सभी श्रद्धालु झूमते हुए भोले बाबा की बारात में शामिल हुए।जिसमें रिंकू, नितेश, राकेश, राजेश,सुनील,अनिल,सुशील,सीता शरण,सोनू वर्मा, रोहित वर्मा, पप्पू वर्मा,गुड्डू वर्मा,शंकर,मनोरथ,अजय वर्मा आदि सैकड़ो भक्त शामिल हुए।
