रामनगर बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन ग्राम पंचायत जुरौंडा मे सती मां के स्थान पर संजय सिंह और सत्यव्रत सिंह के संयोजन में चल रहे तेरहवें नव दुर्गा जागरण कार्यक्रम मे कवि सम्मेलन का आयोजन कवि रामपाल सिंह की अध्यक्षता एंव आकाश उमंग के संचालन मे सम्पन्न हुआ।पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र सिंह पप्पू और शीतला बक्श सिह ने मां वीणा पाणि के चित्र पर दीप प्रज्जवल्लित एंव माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया।क्षेत्रीय कवियों ने अपने काव्य पाठ की रस धार बहाकर खूब तालियां बटोरी।युवा कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों में जोश भर दिया।
सर्व प्रथम युवा कवि अवनेन्द्र सिंह ने मां वीणा पाणि की वंदना मैंने रक्खी तेरे चरणों में आस है लगता है कोई खजाना मेरे पास है से कवि सम्मेलन की शुरुवात की।तत्पश्चात कवि दिवाकर शर्मा ने सुनाया कि नव युग की मम्मियां बड़ा कमाल कर रही बना के शार्ट वीडियो धमाल कर रही गीत पर खूब वाह वाही बटोरी।कवि आकाश उमंग ने कहा कि माँ के ममता की कोई सीमा नहीं है।मां जैसी जहाँ मे दूसरी कोई उपमा नहीं है मां की महिमा का बाखूबी वर्णन किया।शिक्षार्थी हर्ष सिंह की प्रस्तुती कि आधी जली आधी पकी रोटी को देख ले कम उम्र से ब्याही गई किसी लड़की को देख ले लोगो सराहा।स्थानीय कवियो मे युवा कवि सतेन्द्र सिंह,नीरज निर्मोही,शिवम मिश्रा, शिवाजी,अनन्त राज सिंह,रमन ने अच्छी प्रस्तुतियो से होनहार विरवान के होते चिकने पात की कहावत को चरितार्थ कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस मौके पर राममिलन सिंह, इन्द्रभान सिंह,शिव प्रकाश मिश्र,श्रवण कुमार सिंह,संदीप कुमार सिंह,निक्कू,राजन सिंह,अमित सिंह सहित भारी संख्या मे महिलाये और सम्भ्रांतजन मौजूद रहे।
