अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 3 पुलिस कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 3 पुलिसकर्मियों की ससम्मान विदाई की गयी।जानकारी के अनुसार आज जनपद बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 3 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी (दक्षिणी) डॉ अखिलेश नारायण सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक शौकत अली, उप निरीक्षक राम खिलावन,उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।उक्त विदाई कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
