मानदेय भुगतान को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा विधुत संविदा कर्मियो का धरना
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके संविदा कर्मचारियो का आज चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।फिर भी ठेकेदारो तरस नही आया।जानकारी के अनुसार दो माह से मानदेय नही मिलने पर शुक्रवार से शुरू विरोध प्रदर्शन आज सोमवार को सभी संविदा कर्मचारियो ने विद्युत वितरण उप केंद्र जैदपुर परिसर में अधिकारियों का ध्यान आकर्षण हेतु जारी रहा।संविदा कर्मियों के इस विरोध से बारिश के चलते होने वाले तमाम उपभोक्ताओ को भी काफी परेशानी हो रही है।पैसे पैसे से परेशान संविधा कर्मचारियों ने जल्द से जल्द मानदेय मिलने की मांग के लिए विरोध पर उतरे रोहित शुक्ला, सुरेंद्र सिंह,वसी अहमद,रूपेंद्र सिंह,इरशाद,अहमद, फुरकान, सरवन कुमार,आसिफ,नरेंद्र सिंह,संजय सिंह सहित केके सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष उप्र प्रदेश मज़दूर संगठन ,सरोज कुमार जिला उपाध्यक्ष संविदा कमेटी बाराबंकी, सुरेश कुमार उपाध्यक्ष जिला कमेटी के लोग भी आते जाते रहे।इस मौके पर एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि इन कर्मचारियो के वेतन को लेकर आलाधिकारियो से वार्ता किया गया है।
