अध्यापकों की लापरवाही आई सामने,कुत्ते को कमरे मे बन्द कर गये चले
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। अध्यापकों की घोर लापरवाही एक कुत्ते के ऊपर भारी पड़ गयी।भूख प्यास से तड़प रहे कुत्ते की भूख को रोटी देकर ग्रामीणो ने मिटाने का कार्य किया।खंड शिक्षा क्षेत्र रामनगर में कंपोजिट विद्यालय मंझौनी में तैनात अध्यापकों की लापरवाही सामने आई है।शनिवार को अध्यापकों ने छुट्टी के समय कमरें में कुत्ता बंद कर चलता बने।कुत्ते के जब यह आभास हुआ कि वह कैद खाने में है तब उसने चिल्ला पो अधिक मचाना शुरु कर दिया।आवाज को सुनकर ग्रामीणों ने देखा की विद्यालय के कमरे में कुत्ता बंद है।शनिवार दोपहर से बंद कुत्ता रात भर भूख प्यास से तड़पता रहा।रविवार को सुबह रोटी आदि गांव वालो खिलाई।विद्यालय के कमरे में बंद निरीह कुत्ते का वीडियो और फोटो भी वायरल है कुछ ग्रामीणो का कहना था कि यह एक अपराध है।इस समबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर का कहना था कि शिक्षकों को सूचित किया गया है।यह घोर लापरवाही है।ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
