सात सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय किसान संगठन परशुराम अवस्थी गुट के प्रदेश प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला एंव जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी के नेतृत्व में तहसील के दर्जनों किसानो ने अपनी समस्याओं से सम्बंधित सात सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह को सौपा है।बताते चलें कि सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के किसानो की समस्याओ दरियाबाद विकास खंण्ड के दुल्हदेपुर,अरियामऊ के मृतक परिजनो को परिवार रजिस्टर मृत्यु प्रमाणपत्र नकल दिलवाने, बैंकों से किसानो को मुद्रा ऋण,पशुपालन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि सहायता प्राप्त करने में बिना बिचौलियो के ऋण पास होना सम्भव नहीं,बिचौलियो के विरुद्ध कार्यवाही करने,क्षेत्र की माइनरों की टेल तक अच्छे से सफाई करवाई जाय ताकि टेल तक पानी पंहुचे,किसान लाभान्वित हों। कोटवाधाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाय,सामुदायिक शौचालयों की दुर्दशा है लाखों रुपये केयर टेकरों को मानदेय दिया जा रहा है जब की क्षेत्र के अधिकांश शौचालय बंद पड़े हैं। सहित सात सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र दिया गया है।इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रामकेदार रावत, मायाराम गौतम, डाक्टर दौलतराम, रामनरायण, नौमीलाल, मनमोहन रामचेले आशुतोष , मिठाई लाल नैतिक अमरेश कुमार,सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
