दो माह से मानदेय नही मिलने से नाराज विधुत संविदा कर्मचारियो ने किया विरोध प्रर्दशन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। अपनी जान जोखिम में डालकर रात दिन मेहनत कर आम जनता के घरों तक उजाला फैलाने वाले उपकेंद्र जैदपुर में तैनात संविदा कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय नही मिलने पर शुक्रवार व शनिवार को उपकेंद्र जैदपुर में ध्यान आकर्षण हेतु विरोध किया गया।ज्ञात हो कि अपने परिवार का पेट पालने हेतु संविदा बिजली कर्मियों के द्वारा अपनी जान की परवाह न कर कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति खराब होने पर सही करने की पूरी जिम्मेदारी निभाते हैं।लेकिन इन सभी कर्मचारियों को पिछले दो माह से मानदेय कार्यदायी संस्था द्वारा नही दिया गया है।जिसको लेकर शुक्रवार व शनिवार को सभी संविदा कर्मचारियो ने विद्युत वितरण उप केंद्र जैदपुर परिसर में अधिकारियो का ध्यान आकर्षण हेतु विरोध कर इसी माह मानदेय दिए जाने की मांग करते नजर आये।संविदा कर्मियों के इस विरोध से बारिश के चलते होने वाले छोटे मोटे फाल्ट सही होने मे उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी हो रही है।पैसे पैसे से परेशान संविधा कर्मचारियो ने जल्द से जल्द मानदेय मिलने की मांग के लिए विरोध पर उतरे रोहित शुक्ला,सुरेंद्र सिंह,वसी अहमद,रूपेंद्र सिंग,इरशाद,अहमद,फुरकान,सरवन कुमार,आसिफ,नरेंद्र सिंह,संजय सिंह सहित अन्य संविदाकर्मी काफी दुखी हालत में नजर आ रहे हैं।जबकि जेई मिर्जा परवेज़ हुसैन ने बताया मानदेय को लेकर दो दिन से कर्मचारियों द्वारा काम से बहिष्कार किया गया।जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है और जल्द वेतन दिलाने का प्रयास हो रहा है।
