ब्लॉक प्रमुख ने ससुर स्व बेनी प्रसाद वर्मा और पति स्व दिनेश वर्मा की स्मृति में डोनेट किये 18 पंखे
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एंव तीमारदारों को गर्मी से राहत दिलाने हेतु ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने रामकली मेमोरियल ट्रस्ट से पितृ पक्ष में नौ सीलिंग फैन अपने ससुर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के नाम तथा नौ फैन अपने पति स्वर्गीय दिनेश कुमार वर्मा के नाम से 21 हजार रुपये से 18 सिलिंग फैन संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डाक्टर नीलम गुप्ता एंव अधीक्षक डाक्टर नीरज वर्मा को दान किया है।शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधांशू वर्मा, असीम श्रीवास्तव, तालिब अंसारी,पंकज यादव प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि औन मियां आदि के साथ संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पंहुच कर वार्डों तीमारदारों तथा अस्पताल में बैठने वाले मरीजों को गर्मी से राहत हेतु छत वाले पंखे दान किए गए हैं।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने द्वितीय तल पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर अस्पताल में आने वाले मरीजों को शीघ्राति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के डाक्टर फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की बेहतर सेवा करने की अपील किया।करौरा के ग्राम प्रधान रामजीलाल ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके लड़के का हाथ टूट गया था वह एक्सरा करने के लिए अस्पताल आया आए।एक्सरा के नाम पर डेढ़ सौ रुपया अस्पताल कर्मियों के द्वारा लिया गया। जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने सीएमएस डॉक्टर नीलम गुप्ता से कहा कि अस्पताल में न तो बाहर की दवाई लिखी जाए न ही अस्पताल की इस तरीके की शिकायत मिले इस पर आप ध्यान दें।इस मौके पर डाक्टर इकबाल, डाक्टर तथ्हीर फातिमा, डाक्टर अल्का, डाक्टर गौरव नारायण, डाक्टर स्मृति आहूजा के अलावा राम केदार वर्मा, बेनी प्रसाद वर्मा प्रधान संघ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
