जैदपुर बाराबंकी। अवैध संबंध के चलते पत्नी को मैके भेजने के बाद साले व सहयोगियो ने जमकर मारा पीटा जिसकी शिकायत जैदपुर थाने में करने पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव है। जहा के एक युवक ने थाना जैदपुर में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध है। जिसे लेकर उसने ससुराल के लोगों को।पहले जानकारी दी थी।उसके बाद पत्नी को मैके भेज दिया था।जिसे लेकर 24-9-2024/ की शाम को विपक्षी पप्पू साले पदुम आदि लोगो ने गंदी गंदी गालियां देते हुए लात घूसों व धारदार हथियार से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है।उक्त मामले मे जैदपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।