चेकिंग के दौरान 15 बकायादारो के कनेक्शन गये काटे,4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। सुबह सुबह बिजली विभाग के लोगो को अपने गांव में देखने से मचा हड़कंप।आलाधिकारियों के आदेशानुसार जैदपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र द्वारा रानीगंज अतरौली मे कांबिंग अभियान चलाया गया।जहां 50 कनेक्शन चेक किये गये।जिसमें 15 बकायादारो के कनेक्शन काटने के साथ 60000 राज्स्व वसूली की गयी। और चार बिजली चोरो के विरुद्ध मुकदमा लिख कार्यवाही भी की गयी।जानकारी के अनुसार आलाधिकारियों के आदेश बिजली की चोरी की रोकथाम व बकाया वसूली के लिये विभागीय टीम गुरुवार को कांबिंग अभियान मे रानीगंज,अतरौली में 50 कनेक्शन चेक कर 15 बकायादारो के कनेक्शन को काटकर 60000 रू राजस्व वसूली की गयी और हकीम प्रधान पुत्र जमील, राजकरन पुत्र मोहनलाल,कमलेश पुत्र पांचूलाल,बृजेश पुत्र मान सिंह को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।जिनके विरूद्ध मुकदमा पंजिकृत कर कार्यवाही की गयी।इस अवसर पर जेई मिर्जा परवेज़ हुसैन,वकार मेहंदी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।इस संबंध मे एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत चेकिंग बकाया वसूली जारी रहेगी।