किराने की दुकान को अज्ञात चोरो ने बनाया निशाना, नगदी व सामान पर हाथ किया साफ
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के सत्यनाम पुरवा में किराने की दुकान के पिछले हिस्से से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत करीब तीस हजार रुपए के समान पर हाथ साफ किया।पीड़ित ने कोतवाली बदोसराय पुलिस से किया शिकायत।तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के सत्यनाम पुरवा मजरे मदारपुर गांव निवासी बब्लू पुत्र रामकेवल यादव की किराने की दुकान है बीती 25 सितंबर की रात गांव के समीप मुख्य मार्ग पर बेसमेंट के ऊपर बनी किराने की दुकान के पिछले हिस्से में अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर बंद ताले को तोड़कर गेहूं चावल कंप्यूटर कांटा तथा 1500 नगदी व खाने-पीने के समान पर हाथ साफ किया जिसकी कीमत दुकान स्वामी द्वारा करीब तीस हजार रूपए बताई जा रही है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है जिसमें जांच कर कार्यवाही की जा रही हैं।