जांच मे आरोप सही पाये जाने पर डीएम के आदेश पर कोटा निलंबित,मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। गरीबो के मुंह का निवाला हजम करने वाले एक कोटेदार की शिकायत पर नायब तहसीलदार गरिमा भार्गव व पूर्ति निरिक्षक संजय कुमार की जांच में आरोप सही मिलने पर जिलाधिकारी के आदेश पर कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कोटे को निलंबित कर थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया।बताते चले कि सरकार द्वारा हर संभव गरीबों को पूरा राशन देने के लिये लगातार कोशिश जारी रहती है।फिर कोटेदार अपनी मनमानी व दबंगई करने से बाज नहीं आते है।ताजा मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के विकास खण्ड सिद्धौर के न्यौछना ग्राम पंचायत का है।जहां की कोटेदार ताजमुल निशा की लगातार शिकायत मिलने उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार पर गठित टीम की जांच मे तमाम आरोप सही पाए गये।जिसमे 136 कार्ड धारको को राशन नहीं दिया गया और अनाज भी स्टाक में मौजूद नहीं पाया गया।जिसे लेकर कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गयी और दुकान को छतौनी गांव के कोटे की दुकान से जोड़ दिया गया।पूर्ति निरिक्षक संजय कुमार ने बताया भारी तदाद मे चावल गेहूं, शक्कर की काला बाजारी सामने आयी है।कोटे की जांच के दौरान अंगूठा लगवा कर गरीबो को राशन न देने के मामले के साथ संयुक्त टीम ने तमाम कमियां कमियां मिली है।जिलाधिकारी के आदेश पर जैदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।