सीएचसी मे दो साल से बन रहे रैन बसेरा के चालू नही होने से तीमारदारो को हो रही परेशान
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लाखो रूपये की लागत से मरीज के तीमारदारों के ठहरने व आराम करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय द्वारा रैनबसेरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा।पिछले दो साल से बन रहा रैन बसरे को अभी तक चालू नही कराया गया है।जिससे अस्पताल आने वाले मरीजो के साथ तीमारदारों को बारिश और रात्रि मे रूकने के लिए काफी परेशानी हो रही है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर परिसर में नगर पंचायत कार्यालय द्वारा रैनबसरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।पिछले दो वर्ष पूर्व से रैनबसरे का मिर्नाण कार्य होना शुरू हुआ था।लेकिन दो साल बाद भी रैन बसेरा बन कर पूरी तरह से तैयार नही हो पाया है।इसलिए नगर पंचायत द्वारा जैदपुर सीएचसी को रैन बसेरा हैंडओवर नही किया जा रहा है।रैनबसेरा चालू नही होने से अस्पताल आने वाले मरीज के तीमारद को दिन में पेड़ के नीचे व रात्रि में खुले में बैठना और लेटना पड़ता है।रात्रि मे प्रसव पीड़ित महिला के साथ आने वाले पुरूष तीमारदारो को रूकने में बहुत दिक्कत होती है।
