सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर के पारिजात सभागार मे उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह की अध्यक्षता व तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा के संयोजन मे संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ।जिसमे कुल 45 मामले आए 3 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।संपन्न हुए तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को उपजिलाधिकारी ने पूर्ण मनोयोग के साथ सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक राजस्व 18, पुलिस के 3,विकास विभाग 9,विद्युत विभाग 1,आपूर्ति विभाग 4,वन विभाग 2,कृषि विभाग 1,बाल विकास विभाग 3,समाज कल्याण विभाग 2,जिला अग्रणी बैंक 1,लोक निर्माण विभाग 1 को मिलाकर के कुल 45 मामले आए।जिसमे राजस्व के 3 मामलो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।इस मौके पर बीडीओ अदिति श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, श्वेताभ सिंह,अनुज कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक,अर्चना वर्मा बाल विकास परियोजना,डाक्टर सन्तोष सिंह,एडीओ समाज कल्याण अभिषेक कुमार के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
