सांसद तनुज पुनिया का कोटवाधाम चौराहे पर पीडीए के कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
क्षेत्र वासियो की समस्याओ को सुनकर निस्तारण का दिया आश्वासन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सांसद तनुज पुनिया का कोटवाधाम चौराहे पर पीडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा भब्य स्वागत किया गया तत्पश्चात श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेक विश्व मानव कल्याण की कामना किया।शनिवार को सांसद तनुज पुनिया का मरकामऊ,बदोसरांय, बरोलिया मदारपुर कोटवाधाम में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।सांसद तनुज पुनिया ने क्षेत्र वासियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियो मे भी सात लाख से अधिक मत मुझे मिले मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं एंव विश्वास दिलाता हूं आप सब लोगों की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा।इसके बाद सिरौलीगौसपुर में ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता एंव जुल्फी मिंया के संयोजन मे क्षेत्र वासियो की समस्यायो को सुना।सांसद तनुज पुनिया ने सभी के प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याओ को सुना।सौर ऊर्जा लाइट,सड़क,इन्टर लाकिंग, नाली आदि कार्यो को शीघ्राति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह की अव्यवस्थाओ को लेकर नाराज दिखे सांसद तनुज पुनिया।सांसद जब अतिथि गृह पहुंचे तो वहां पर लाइट नही थी,पंखे टूटे थे सांसद काफी देर तक उमस भरी गर्मी मे कार्यकर्ताओ से बातचीत करते रहे।इसके बाद उन्होने अधिकारियो को फोन किया तब जाकर अतिथि गृह की विद्युत सप्लाई चालू हुई।उन्होने उच्चाधिकारियो से बात कर समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।उन्होने कहाकि इस अतिथि गृह में सरकार के भी लोग बैठते है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है।इस मौके पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष अमित त्रिवेदी,मो वैश अंसारी,सपा ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार यादव,औन मियां, गुलाम हुसैन,शिवा मिश्रा,क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधांशू वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
