सामुदायिक शौचालय की दयनीय स्थिति पर ग्रामीणो ने जताई नाराजगी,शिकायत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सामुदायिक शौचालय दयनीय अवस्था को देखते हुए ग्रामीणो ने नाराजगी जताई और खंड विकास अधिकारी को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायती पत्र देकर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।दरअसल सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरलीगंज मे बने सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद दयनीय अवस्था में पहुंच चुकी है।जहां पर धसी जमीन, टूटी टाइल्स,टोटी गायब और तमाम आवश्यक उपयोगी वस्तुएं गायब या फिर जर्जर दिखाई दे रही है।इसी स्थिति को देखते हुए शनिवार को दर्जनो की संख्या में ग्रामीण सामुदायिक शौचालय के पास एकत्रित होकर मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु प्रदर्शन किया तथा खंड विकास अधिकारी सिद्धौर को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।गांव के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया की सामुदायिक शौचालय की स्थिति खराब होने के कारण लोग मजबूरन खुले में शौच के लिए जाते है।वही जैसीराम ने बताया कि शौचालय में किसी भी प्रकार से उपयोग की अवस्था में नही बचा है।इसके साथ ही यहां से निकलने वाला गंदा पानी नहर मे शामिल हो रहा है।जिससे तमाम प्रकार की बीमारियां पनप रही हैं। सामुदायिक शौचालय में किसी भी प्रकार के साफ-सफाई व्यवस्था नहीं कराई जाती है जबकि केयरटेकर की तैनाती भी की गई है।वही शोभाराम ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल न होने के कारण गांव की महिलाएं बुजुर्ग बच्चे सभी खुले में शौच जाने के लिए विवश है। ऐसी अवस्था में किसी भी प्रकार की घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।संबंधित जिम्मेदारो की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।उन्होने बताया कि इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खंड विकास अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अति शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।
