मोबाइल टावर बनाने का सामान लेकर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटी,एक की मौत,एक घायल
जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर टेसुवा से मोबाइल टावर बनाने का सामान लेकर बहराइच जा रही डीसीएम
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। मोबाइल टावर बनाने का सामान लेकर जा रही अनियंत्रित डीसीएम के पलट जाने से डीसीएम मे सवार दो मजदूर दब गये जिसमे एक मजदूर की मौक़े पर मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।बताते चले जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर टेसुवा से मोबाईल टावर बनाने का सामान लेकर बहराइच जा रही डीसीएम नंबर यूपी 72 टी 3072 सफदरगंज ईदगाह के निकट ब्रेक फेल होने के कारण असुंतलित होकर गहरी खाई मे पलट गयी।

डीसीएम में सवार मजदूर जैदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर टेसुवा निवासी 26 वर्षीय राजकुमार पुत्र प्रताप व 22 वर्षीय दुर्गेश पुत्र मैकू डीसीएम के नीचे दब गये। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाला गया।अस्पताल ले जाते समय राजकुमार की मौत हो गई।वहीं दुसरे मजदूर दुर्गेश का उपचार चल रहा है।हादसे के दौरान डीसीएम चालक कल्लू राम वर्मा निवासी महमूदाबाद जनपद सीतापुर डीसीएम छोड़ कर फरार हो गया।सफदरगंज पुलिस ने मृतक राजकुमार का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है ।
