सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। हमारी सरकार बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। तहसील के सभी अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के बीच रहकर राहत और बचाव के लिए कार्य करने का निर्देश है।यह बात खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने राहत सामग्री वितरण करते हुए कही है।शुक्रवार को बाढ़ राहत केंद्र कोटवाधाम पर सरयू नदी की तलहटी में बसे बाढ़ प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी गई।शुक्रवार को बाढ़ राहत केंद्र कोटवाधाम पर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित 700 ग्रामीणो को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने राहत किट वितरित किया। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह के संयोजन में सिरौलीगौसपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र के चार गांव सरांयसुरजन,तेलवारी,छुरिया,भौं
