रामनगर पुलिस टीम ने 2 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
चोरी का सामान,नकदी व अवैध चाकू बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की 2 घटनाओ का सफल अनावरण कर 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे,निशांदेही से चोरी का सामान,नकदी व अवैध चाकू बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज चोरी की 2 घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तो, शातिर चोर वितुल कुमार पुत्र लालजी व जैद पुत्र निजामुद्दीन निवासीगण ग्राम नबीगंज थाना फतेहपुर को सुढियामऊ तकिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे,निशांदेही से चोरी किए गए 1 अदद गैस सिलण्डर, 1 अदद टेबल फैन, 3 अदद सीलिंग फैन, 2 अदद गैस चूल्हा, 1 अदद तवा, 2 अदद जंजाल, 1 अदद कढ़ाई, 4 अदद भगौना, 2 अदद परात, 9 अदद प्लेट, 2 अदद जग, 2 अदद चम्चा, 2 अदद कटोरी, 4 अदद गिलास, 1 अदद कप, 1 अदद कुकर, 1 अदद फ्राई पैन, 2 अदद स्पीकर, 1 अदद स्टील की बाल्टी, 1 अदद गैस लाइटर, 1 कट्टी चावल, घटना कारित करने में प्रयुक्त 1 अदद सब्बल, चोरी से सम्बन्धित 2500 रुपये नकद व 1 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया।पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि अभियुक्तो द्वारा गांव,कस्बो में रेकी करने के पश्चात चोरी की घटना कारित की जाती है। अभियुक्तो द्वारा दिनांक 25-7-2024 को ग्राम दलसराय मे एक दुकान से जेनरेटर खोल कर कापर का तार व बेल्डिंग मशीन चोरी की गई थी जिसे बेंचकर प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लिया था।उक्त सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मुअसं 483/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है तथा अभियुक्तो द्वारा दिनांक 17-9-2024 को प्राथमिक विद्यालय बिलौली पूरे लोकईपुर से किचन का सामान व पंखा आदि चोरी किया गया था जिस सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मुअसं 588/2024 धारा 331(4)/305 पंजीकृत है।उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पाण्डेय,उप निरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह,योगेश सिंह,कांस्टेबल
राजकुमार यादव, रवि सहगल,संतोष कुमार यादव शामिल थे।
