प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री आवास योजना के 30 लाभार्थियों को भेट की गयी ताला चाभी
172 नये चयनित लाभार्थियो को भी सौंपा गया स्वीकृति पत्र
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। मंगलवार को ब्लाक सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री आवास योजना के 30 लाभार्थियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी काव्या सी एव ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने ताला चाभी भेंट करते हुए 172 नये चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा।आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खण्ड विकास अधिकारी काव्या सी ने लाभार्थियो को मिलने वाली किस्त आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहाकि आपके खाते में मकान निर्माण के लिए चालीस हजार रुपए की पहली किस्त पहुंच रही है।उन्होने कहाकि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से वंचित तबके के लोगो को आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है,जिन लोगो के पास उनका घर नही है या फिर जो लोग कच्चे घरो मे रह रहे है। उनके लिए पक्के मकानो का निर्माण करना है।ऐसे पात्र व्यक्तियों का चयन करके उनको आवास दिलाना सरकार का उद्देश्य है।ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने लाभार्थियो को ताला चाभी एव स्वीकृति प्रदान करते हुए कहाकि सरकार पूरी तरह से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो का ईमानदारी से ख्याल रखते हुए उन्हे जनकल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित कर रही है।उन्होने कि जिस तीव्र गति से आवास योजना का स्वीकृति पत्र आप को दिया जा रहा है।उसी तेजी से आपके द्वारा आवास निर्माण किया जाना चाहिए।यदि कोई समय सीमा के अंदर आवास का निर्माण कर लेते है तो उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।यदि विलंब करते हैं या निर्माण नहीं करते है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।इस मौक़े पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी मदन गोपाल कनौजिया,अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास, बीईओ पीआरडी विकास तिवारी,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जैसराम,उत्तम वर्मा,कमलेश यादव,सौम्या सिंह,मो आकिब जमाल,प्रियंका सिंह,प्रताप नारायण सिंह,महेश प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
