नातिया मुकाबले मे लखनऊ की अंजुमन को मिला पहला स्थान
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। अंजुमन फारूकिया चिकना महल मे बीती रात नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया।जिसकी शुरुआत इमामे ईदैन कारी हाफिज अजीजुद्दीन साहब ने की।निजामत जमील अख्तर व सदारत जनाब डाक्टर वकील साहब की मौजूदगी मे कस्बे सहित बहरूनी अंजुमनो ने अपना अपना कलाम पेश किया और दादो तारीफ के साथ इनाम एकराम देकर अंजुमनो को रूखसत किया गया।जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हुजूर की आमद को लेकर 11 तारीख को बाद नमाजे ईशा जैदपुर के मोहल्ला चिकना महल में अंजुमनो द्वारा नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया।जिसमें लखनऊ की अंजुमन ने पहला स्थान प्राप्त किया।दूसरा स्थान जरवल की अंजुमन को मिला।वही तीसरे स्थान पर अंजुमन अरवारे हुदा जैदपुर,चौथा स्थान सफीर जैदपुरी की अंजुमन को दिया गया।कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और नबी के दीवाने झूमते रहे।इस अवसर पर सगीर सिद्दीकी, नबी अहमद,फकीरे, मोनू, रफी नेता सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद थे।