शादी के लिए सुनार से उधार खरीदे थे जेवरात,पैसे न देने पड़े इसलिए फैला दी चोरी की अफवाह, पुलिस ने किया खुलासा
वादी की पत्नी,बेटे सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेवरातो को किया बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के झूठे अभियोग का सफल अनावरण करते हुए वादी की पत्नी,बेटे सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेवरातो को बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार वादी प्यारेलाल पुत्र नगेसर निवासी ग्राम गनेशपुर मजरे इंटौजा थाना बड्डूपुर द्वारा सूचना दिया गया कि 12/13.09.2024 की मध्यरात्रि समय करीब 12:00 बजे अज्ञात चोर घर मे रखी नकदी एवं लगभग एक लाख रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर ले गये है।उक्त सूचना पर थाना बड्डूपुर पर मुअसं 333/2024 धारा 305ए/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओ की जांच कर घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गये। इसी क्रम मे आज थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश मे आये अभियुक्तो अनमोल कुमार पुत्र प्यारेलाल (वादी का पुत्र),निर्मला देवी पत्नी प्यारेलाल (वादी की पत्नी) निवासीगण ग्राम गनेशपुर मजरे इंटौजा थाना बड्डूपुर व जगन्नाथ पुत्र स्व श्यामलाल निवासी ग्राम दाउदपुर सरैय्या थाना देवा को गिरफ्तार कर अभियुक्त जगन्नाथ के घर से जेवरात बरामद किये गये।पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अनमोल का विवाह फरवरी-2024 मे हुआ था जिसमे उसकी पत्नी को अभियुक्ता निर्मला देवी द्वारा जेवरात दिये गये थे।अभियुक्ता निर्मला देवी ने उन जेवरातो को सोनार से उधार लिया था। सोनार को जेवरातो के बकाया रुपये देने की नियत खराब हो जाने पर उसने अपने बेटे,अभियुक्त अनमोल के साथ मिलकर क्षेत्र मे फैली चोरी की अफवाह का फायदा उठाकर एक योजना बनाई कि घर में चोरी हो जाने की अफवाह फैला दी जाये,जिससे सोनार के बकाया रुपये देने से बचा जा सकता है। योजनानुसार उसने घर में रखे जेवरातो को ले जाकर बेटे के चचिया ससुर जगन्नाथ के घर मे करीब 15 दिन पूर्व भूसे मे छिपा दिया।दिनांक-12/13.09.2024 की रात्रि उचित समय देखकर चोरी हो जाने का अफवाह फैला दी एवं अपने घर में चोरी का रूप देने के लिए घर मे सारा सामान फैला दिया।
खुलासा करने वाली पुलिस टीम
फर्जी चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम मे
थानाध्यक्ष मनोज कुमार,उप निरीक्षक अजेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अमरीश वर्मा,आशीष यादव,नीतेश कुमार, महिला कांस्टेबल महिमा पाण्डेय शामिल थी।
