विश्व की सबसे समृद्ध भाषा है हिन्दी प्राचार्य डॉ गया प्रसाद दुबे
चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में हिन्दी दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। हिंदी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में प्राचार्य डॉ गया प्रसाद दुबे की अध्यक्षता में हिंदी राष्ट्रभाषा पर प्रकाश डाला गया।शनिवार को चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी राष्ट्रभाषा पर प्रकाश डालते हुए बीए पचंम सेमेस्टर की छात्रा ममता ने हिन्दी राष्ट्रभाषा के महत्व पर वक्तब्य दिया। अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक मशीहुर्रहमान ने भाषा की सार्वभौमिकता पर प्रकाश डाला।प्राचार्य डॉ गया प्रसाद दुबे ने हिन्दी की उत्पत्ति विकास एंव महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहाकि हिन्दी विश्व की सबसे समृद्ध भाषा है।इस मौके पर डॉ धीरज कुमार पाठक,सुश्री दीक्षा मिश्रा,श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, डाॅ बृजेश सिंह एंव समस्त छात्र छात्राएं प्राध्यापक मौजूद रहे।मंच का संचालन बृजेश कुमार ने किया।इसी तरह सीतादेवी महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के पर निबंध एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय निदेशक अभिषेक शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरोलिया में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। छवि शुक्ला प्रथम प्रियांशी यादव द्वितीय पूजा देवी तृतीय स्थान को विद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना त्रिपाठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हम सबकी मातृभाषा है हमें हिंदी में बात करना चाहिए और हिंदी को आगे बढ़ना चाहिए लेकिन ऐसा हम सभी नहीं कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ अर्चना वर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी मां हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापक डॉ पुष्पा शर्मा को प्राचार्य डॉ अर्चना त्रिपाठी ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिल्पा श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला सहित विद्यालय समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
