दुकान का ताला काटकर नगदी उठा ले गये अज्ञात चोर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कस्बा बदोसराय की एक दुकान का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने हजारों की नगदी पार कर दिया। कस्बे में जनता इंटर कॉलेज के गेट के पास सुनील कुमार की बेकरी की दुकान का ताला काट कर बीती रात अज्ञात चोर करीब सात आठ हजार रुपए उठा ले गए। सुबह दुकान मालिक का लड़का दुकान खोलने गया तो ताला कटा अलग पड़ा मिला। दुकान खोलने पर देखा समान सभी मौजूद था गल्ले से अलग रखे रुपए गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने बदोसरांय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया।
