रामनगर बाराबंकी। पुलिस एंव आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थाना रामनगर क्षेत्र के बसंतपुर घाट पर छापा मारकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक कुंतल लहन भी नष्ट किया है।मालूम हो कि शनिवार को आबकारी निरीक्षक उमाशंकर चौधरी और महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी ने भारी पुलिस बल के साथ मल्लाहन पुरवा मजरे बसन्तपुर डिपुवा में अवैध कच्ची शराब बनाने और उसका कारोबार करने वाले लोगों के यहां छापा मार कर उदयभान पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर उसके यहां पिपिया में रखी 35 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद कर मौके पर मौजूद एक कुंतल लहन तथा बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया।वहां मौके से गिरफ्तार किये गये अपराधी के खिलाफ स्थानीय थाने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।छापेमारी के चलते अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने वालो मे हड़कंप मच गया।संयुक्त टीम में हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार,जंगशेर सिंह चौहान,महिला आरक्षी कुसुम,आबकारी विभाग के आरक्षी ओमप्रकाश सिंह, महेश त्रिपाठी,इमरान मौजूद रहे।
