चोरी करने वाले गैंग के दो अन्तर्जनपदीय 2 शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी के जेवरात,बैट्री व घटना में प्रयुक्त एक वाहन बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय 2 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे, निशांदेही पर चोरी के जेवरात,बैट्री व घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र के पर्यवेक्षण मे आज प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक रामकृष्ण सिंह,ओमित कौशल, हेड कांस्टेबल अमरबहादुर सिंह,कांस्टेबल आनन्द यादव, गिरीशचन्द की थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा शातिर चोरो, अभियुक्तो राकेश पुत्र उमानाथ,धर्मेन्द्र पुत्र फूलचन्द्र निवासीगण मटियारी कला छोटा रगवा थाना वारिशगंज जनपद अमेठी को 52 बीघा तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया और मौके से 3 अभियुक्त सिराज, करमजीत व विक्रम अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें।अभियुक्तो के कब्जे,निशांदेही पर 4 अदद मछली पकड़ने वाली जाल,2 अदद सफेद धातु की पायल,1 अदद बैट्री व 2300 रूपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकप बोलेरो मैक्स यूपी 32 एसएन 4888 बरामद किया गया।पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तो का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटना कारित करता है। अभियुक्तो द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जून के महीने में थाना असन्द्रा के गौरिया गांव के दो घरों में चोरी की घटना कारित की थी।जिसके सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मुअसं 273/24 धारा 380/411 भादवि व मुअसं 342/24 धारा 303(2)/317(2) B.N.S. पंजीकृत है एवं पिछले महीने मे थाना सुबेहा के पूरे जबर गांव से एक ट्रैक्टर की बैट्री भी चोरी किये थे,जिसके सम्बन्ध में थाना सुबेहा पर मुअसं 231/24 धारा 305(b)/317(2) बी B.N.S. पंजीकृत है।साथ ही दिनांक 07.09.2024 की रात्रि को मछली चोरी करने की नीयत से तालाब के पास आये थे और शोर होने पर भाग गये थे,को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।अन्य वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
